Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में कार की टक्कर से मजदूर की मौत:रोड क्रॉस करते वक्त हादसा, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी


मुजफ्फरपुर में सोमवार को सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई है। कार ने बुजुर्ग को रौंद डाला। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर आगजनी करने लगे। लोगों के प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। मृतक की पहचान डुमरी निवासी ज्योधि शाह (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि शेनफोर्ड स्कूल के पास ज्योधि रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोर की थी कि बुजुर्ग कई फीट दूर जाकर गिरे। घटना माधौल बाइपास स्थित डुमरी इलाके की है।
हादसे के बाद सड़क पर उतरे लोग घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। वृद्ध मजदूर की मौत से नाराज लोगों ने माधौल बाइपास को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles