Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में देशभर के संतों का होगा महाजुटान, तैयारी पूरी:रोहुआ में राम-जानकी मठ के महंत का पट्‌टाभिषेक करेंगे जगतगुरु रामभद्राचार्य, प्रशासन अलर्ट


मुजफ्फरपुर में आज से होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुसहरी प्रखंड के रोहुआ अपूछ स्थित राम-जानकी मठ के महंत का पट्‌टाभिषेक किया जाएगा। इसको लेकर आज से 25 अप्रैल तक आयोजित विराट महायज्ञ में मुख्य रूप से जगतगुरु रामभद्राचार्य शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर संतों का महाजुटान होगा, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। आयोजक आलोक राजा ने बताया कि जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज आज सुबह करीब 10 बजे पहुंचेंगे, इस दौरान उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वे अपने शिष्य दीनानाथ दास का पट्टाभिषेक करेंगे। भव्य पंडाल और मंच की व्यवस्था श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर करीब 300×100 फीट का विशाल और सुरक्षित टेंट बनाया गया है। वहीं प्रवचन के लिए 80×40 फीट का अलग मंच तैयार किया गया है। लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। 25 अप्रैल को पहुंचेंगे धीरेंद्र शास्त्री चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सनातन धर्म महायज्ञ के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम के अंतिम दिन बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री आएंगे, उनका दिव्य दरबार लगाया जा सकता है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुसहरी प्रखंड के बीडीओ, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन को लेकर उत्साह इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजक और प्रशासन दोनों मिलकर कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles