Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में शिक्षिका के बेटे को मारी गोली:दोनों जांघ में लगी बुलेट, आम की गाछी में बैठे थे 4-5 लोग; वारदात के बाद फरार


मुजफ्फरपुर में बुधवार शाम युवक युवक को गोली मार दी गई। उसके दोनों जांघ में बुलेंट लगी है। स्थानीय लोगों ने उसे औराई सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत के बनौली गांव निवासी सन्नी कुमार (25) के रूप में हुई है। सन्नी अपनी मां रेखा देवी के साथ औराई चौक स्थित किराए के मकान में रहता है। उसकी मां मध्य विद्यालय उर्दू, औराई में शिक्षिका है। घायल सन्नी ने बताया कि वह बुधवार शाम आम की गाछी में टहलने गया था। वहां पहले से 4-5 लोग घात लगाए बैठे थे। उसके पहुंचते ही आरोपियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सन्नी ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले एक व्यक्ति को वह पहचानता है और वह औराई थाना क्षेत्र के सिमटोका गांव का रहने वाला है। घटना औराई थाना क्षेत्र के औराई-जाले रोड स्थित चरपुरवा की है। पिता बोले- विवाद की जानकारी नहीं घायल के पिता हरेंद्र राय ने बताया कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं है। बेटे का किसी से कोई विवाद होने की भी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि सन्नी कुछ लोगों का नाम बता रहा है, जो गाछी में शराब आदि पी रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल के बयान के आधार पर गोली चलाने वालों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles