Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा, 9 श्रद्धालु घायल:थावे मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे, पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर


मुजफ्फरपुर में रविवार को पिकअप ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में ऑटो सवार 9 लोग घायल हो गए। इनमें 2 महिलाओं की स्थिति गंभीर है। टक्कर के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सभी घायल मीनापुर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के रहने वाले हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि हमलोग सुबह करीब 11 बजे अपने गांव गंगटी से गोपालगंज स्थित थावे मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे। इसी दौरान कांटी में छिन्नमस्तिका मंदिर के पास हादसा हो गया। घायल राजेश ने बताया कि टक्कर लगने के बाद मैं सड़क पर गिर गया। पैर की हड्डी टूट गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर छिन्नमस्तिका मंदिर के पास की है। ओवरटेक करने में हादसा घायलों में अरुणा कुमारी, ममता कुमारी, संगीता देवी, मुकेश कुमार, चंचल कुमारी, गीता देवी और राजेश शाह समेत अन्य लोग शामिल हैं। हादसे में घायल महिलाओं में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल मुकेश कुमार ने बताया कि पिकअप चालक ओवरटेक करने के दौरान ऑटो में टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में ऑटो सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और मौके से भाग निकला।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles