Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने मकान में की छापेमारी, बदमाश के पास से 6 कारतूस भी मिले


मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। हथौड़ी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की। पुलिस को 24 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि अम्मा गांव के एक मकान में संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई और मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के सत्यम कुमार के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिए। हथौड़ी थाना में केस दर्ज हथौड़ी थाना में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी सत्यम कुमार के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह ये हथियार किस मकसद से लाया था। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी के अनुसार, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों, फरार आरोपियों की धरपकड़ और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा ताकि आम जनता में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles