Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में ATM बदलकर महिला से फ्रॉड:मदद के बहाने तीन युवकों ने बदला कार्ड, खाते से 22,600 रुपए निकाले


मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक स्थित SBI ATM में महिला का ATM कार्ड बदलकर खाते से 22,600 रुपए निकासी का मामला सामने आया है। गन्नीपुर के मिश्रा टोला निवासी मनीषा कुमारी ने आरोप लगाया है कि ATM में मौजूद तीन युवकों ने मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल दिया। इसके बाद उनके खाते से 22,600 रुपए निकाल लिए गए। घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। मनीषा के अनुसार, वह ATM से रुपए निकालने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने मदद करने के नाम पर उनके ATM कार्ड से छेड़छाड़ की और कथित तौर पर कार्ड बदल दिया। उन्हें इसकी जानकारी बाद में हुई, जब खाते से रुपए निकाले जाने का पता चला। घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल था। डायल-112 की टीम पहुंची, पुलिस को दी गई सूचना घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब ATM और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच कर सकती है। फुटेज से घटना के समय मौजूद युवकों की पहचान और उनके आने-जाने की जानकारी मिलने की उम्मीद है। खाते से निकासी किस माध्यम से हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles