Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुशहरी से 15 वर्षीय किशोरी लापता:14 अप्रैल से घर नहीं लौटी, भाई ने दो लड़कों पर बहला कर ले जाने का आरोप लगाया; FIR दर्ज


मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मुशहरी पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई है। इस संबंध में किशोरी के बड़े भाई ने शनिवार को मुशहरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। किशोरी के भाई ने बताया कि करीब दो माह पहले कटरा थाना क्षेत्र के भोराहा जजूआर गांव निवासी रमेश कुमार और रोशन कुमार उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले गए थे। उस समय गुजरात के वडोदरा पुलिस की मदद से किशोरी को बरामद किया गया था। परिजनों का आरोप है कि इस बार भी दोनों आरोपियों ने मिलकर किशोरी को गलत इरादे से बहला-फुसलाकर भगा लिया है। किशोरी 14 अप्रैल की शाम से लापता है। किशोरी के भाई ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी उसकी बहन को राज्य से बाहर ले जाकर यौन शोषण कर सकते हैं अथवा मानव तस्करी में धकेल सकते हैं। उन्होंने पुलिस को दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। वहीं, मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाला जा रहा है। किशोरी को जल्द बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles