शिवहर जिला प्रशासन आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुहर्रम के दौरान जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ तैनात रहेंगे। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्ती की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी एसपी ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अफवाहों और भ्रामक खबरों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एसपी ने जिलेवासियों से मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर समय पर पहुंचने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया है।
मुहर्रम पर शिवहर प्रशासन अलर्ट:शांतिपूर्ण संपन्न कराने SP ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश