मूंग फसल को प्राथमिकता दें किसान, बढ़ेगी आमदनी

Date:

मूंग फसल को प्राथमिकता दें किसान, बढ़ेगी आमदनी

गरमा फसल को बढ़ावा देने के लिए जिलास्तरीय किसान संगोष्ठी आयोजित प्रतिनिधि, ओबरा. ओबरा प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह किसान संगोष्ठी एवं गरमा फसल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रागिनी कुमारी व संचालन जयंत कुमार ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो यूनुस सलीम उपस्थित रहे. इस अवसर पर आत्मा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री जितेंद्र शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद राम, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रतिमा कुमारी, मृदा विशेषज्ञ डॉ आशुतोष कुमार, एटीएम रीमा कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे. सभी अतिथियों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी की ओर से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ओबरा प्रखंड के किसान मौजूद रहे. संगोष्ठी के दौरान गरमा फसल, मूंग, सब्जी, धान व रबी फसलों की उन्नत खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. बीस सूत्री अध्यक्ष ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाने, ढांचा का प्रयोग करने तथा मूंग फसल को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि रोड मैप तैयार कर किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. विशेषज्ञों ने किसानों को कम से कम नाइट्रोजन के उपयोग, तिलहन एवं दलहन फसलों जैसे चना, मटर, मसूर की वैज्ञानिक खेती तथा दवा के छिड़काव की सही विधि की जानकारी दी. सरकार की योजनाएं किसान हित में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने कहा कि सरकार की योजनाएं किसानों के हित में हैं और सभी किसान इसका लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि गरमा फसल को लेकर विभाग की ओर से विशेष पहल की गयी है. मौके पर बृजनंदन प्रजापति, सुदर्शन चंद्रवंशी, महेश पांडेय, गणेश पांडेय, सुरेश पासवान, रवि कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, शीला देवी, ज्ञानती देवी, उर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gold & Silver ETFs Set for Major Valuation Change from April 2026; SEBI’s New Rule Explained

Synopsis: From April 1, 2026, Securities and Exchange Board...

बीडीसी की बैठक में पीडीएस पर हुई चर्चा

प्रतिनिधि, बसंतपुर. प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में गुरुवार...

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती पर जोर

प्रतिनिधि, सीवान. भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को...
Join Us WhatsApp