Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बीडीसी की बैठक में पीडीएस पर हुई चर्चा

बीडीसी की बैठक में पीडीएस पर हुई चर्चा

प्रतिनिधि, बसंतपुर. प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में गुरुवार को बीडीसी की सामान्य बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख अशोक राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आपूर्ति, नलजल, बिजली, शिक्षा, मनरेगा, आंगनबाड़ी, पीएचइडी, स्वास्थ्य, कृषि, आवास समेत अन्य विभाग की चल रही योजनाओं समेत कई मुद्दे पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. साथ ही सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं को सदन के पटल पर रखा. प्रखंड प्रमुख अशोक राय ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि कई कार्यालयों में संबंधित कर्मियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने की बात सामने आई है. जो गलत है. जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें व उनके द्वारा बताई गई समस्या का निष्पादन भी नियमानुसार करें. कई सदस्यों ने आपूर्ति से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए सदन को खाद्यान्न में घटतौली होने की बात कही. इस पर बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से सदस्य द्वारा उठाए गए प्रश्न की जांच शीघ्र करने का निर्देश दिया. बैठक में राशन कार्ड बनाने में शिथिलता बरतने, नंगे तार को बदलने, आशा की बहाली, बंद पड़े नलजल, अनुरक्षक का समय से भुगतान समेत कई विषयों पर चर्चा भी की गई. साथ ही लोकहित में चल रही सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लाभुकों को देने की बात कही गई. मौके पर सीओ अजमत अली अंसारी, राजस्व अधिकारी उमेश प्रसाद, एमओआईसी डॉ. कुमार रविरंजन, डॉ. प्रिय रंजन, जेई प्रकाश सिंह, उप प्रमुख सीता देवी, बीडीसी सदस्य कन्हैया यादव, उपेंद्र कुमार, मीना देवी, कबूतर देवी, हरेंद्र मांझी, मुखिया रंजीत प्रसाद, आदित्य आनंद, शिवजी राय, रंजू कुमारी सिंह, शांति देवी, छोटेलाल चौधरी आदि मौजूद थे.

The post बीडीसी की बैठक में पीडीएस पर हुई चर्चा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles