Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मृत महिला के घर पहंुचे पूर्व विधायक विनोद सिंह ने परिजनों को बंधाया ढांढ़स

बड़की सरिया | सरिया प्रखंड के गरमुंडो गांव में जंगली हाथी के हमले में शांति देवी, पति रघु यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक ने कहा कि खेती-बारी के मौसम में यदि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिले तो ग्रामीणों को सतर्क रहना चाहिए और जंगली हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन एवं वन विभाग से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सभी सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तत्काल राहत के रूप में पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर मुआवजा राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles