डुमरडीह (पोस्ट टैंसेरा) निवासी 24 वर्षीय महावीर मांझी की केरल में काम के दौरान 6 सितंबर को आकस्मिक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पार्थिव शरीर को केरल से सिमडेगा स्थित पैतृक गांव लाने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी। मामले को देखते हुए उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई करने और संबंधित पक्षों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। श्रम अधीक्षक ने एजेंसियों के साथ समन्वय कर पार्थिव शरीर को सुरक्षित रूप से सिमडेगा पहुंचाया। जिला प्रशासन ने 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि मृतक की मां के बैंक खाते में हस्तांतरित की।
