Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मेनका मौत मामले में पुलिस पर लापरवाही की जांच शुरू:किशनगंज में SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, त्वरित खुलासा करने का दिया निर्देश


किशनगंज में 13 साल की मेनका के मौत मामले में एसपी संतोष कुमार ने केस के अनुसंधानकर्ता और सदर थाना पर लापरवाही के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार शाम डुमरिया भट्टा मझिया रोड स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान मृतका के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने की शिकायत की। एसपी ने मौके पर ही एसडीपीओ वन खुसरू सिराज को शिकायत की गहन जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। घटनास्थल पर पहुंचे SP संतोष कुमार एसपी संतोष कुमार 1 से 4 जून तक दिल्ली में सरकारी कार्य से लौटने के बाद सीधे घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का सघन दौरा किया और आसपास के क्षेत्र में लगभग चार घंटे तक कैंप कर मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने मृतका के मामा के घर जाकर परिजनों से बात की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ वन खुसरू सिराज, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, प्रभारी जिला आसूचना इकाई मोहम्मद मुश्ताक और किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद मौजूद थे। एसपी ने मौजूद पुलिस अधिकारियों को घटना के कारणों का त्वरित खुलासा करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने नदी में मछली पकड़ने वाले मछुआरों, ईंट भट्ठे के मजदूरों, बांध निर्माण कर्मियों और नदी के आसपास के निवासियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने को कहा। डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर की जांच एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में मानवीय सूचना और तकनीक का उपयोग कर सभी पहलुओं पर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है। शुक्रवार को डुमरिया भट्टा स्थित घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची और उसने घटनास्थल की जांच की। घटनास्थल से एफएसएल की टीम के द्वारा बरामद बाल के सैम्पल का मृतिका के माता-पिता से सैम्पल लेकर डीएनए जांच रिर्पोट प्राप्त करने एवं घटना के कारण के लिए सभी बिन्दुओं पर त्वरित गति से अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने आमजनों से अपील है की घटना के बारे में किसी भी अफवाह पर घ्यान न दें। अगर घटना से संबंधित कोई सूचना हो तो जिला पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। 28 मई को नाबालिग लड़की मेनका के लापता होने के बाद सोमवार को माझिया नदी के किनारे नाबालिग लड़की का शव मिला था। इसके बाद मामला तुल पकड़ने लगा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles