Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'मैं तो मुजरा देखने आया था..रेड पड़ गई, फंस गया':मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी; हाजीपुर का युवक समेत तीन डांसर हिरासत में


“भारी मिस्टेक हो गया सर… मैं तो मुजरा देखने आया था। पता नहीं था कि अभी ही रेड हो जाएगा। जाम उठाया ही था, तबला बज रहा था, डांस भी शुरू नहीं हुआ था कि पुलिस आ गई। जिंदगी की सबसे बड़ी गलती हो गई। मैं तो काम करने वाला इंसान हूंं, बुरा फंसा गया।” ये बातें नगर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज स्थान से पुलिस की छापेमारी में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान कही। शनिवार देर शाम मुजफ्फरपुर के रेड लाइट इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर तीन नर्तकियों और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हिमदपुर निवासी राकेश गिरी के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में हाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों में काम के सिलसिले में आता-जाता रहता है। शनिवार को भी वह एक काम से मुजफ्फरपुर पहुंचा था। ‘मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान के बारे में काफी सुना था’ राकेश ने बताया कि उसने चतुर्भुज स्थान के बारे में काफी सुना था। इसी जिज्ञासा में वह वहां मुजरा देखने पहुंच गया। उसका दावा है कि वह कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार ही कर रहा था कि अचानक पुलिस की छापेमारी हो गई और वह पकड़ा गया। उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह किसी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं था। इधर, पुलिस का कहना है कि नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट इलाके में शराब सेवन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन नर्तकियों समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वहां किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी या नहीं। पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles