Home india मोतिहारी के समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित:बिहार दिवस पर डीएम बोले-...

मोतिहारी के समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित:बिहार दिवस पर डीएम बोले- पेड़ के बीना जीवन की कल्पना संभव नहीं

0
मोतिहारी के समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित:बिहार दिवस पर डीएम बोले- पेड़ के बीना जीवन की कल्पना संभव नहीं


मोतिहारी में बिहार दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय परिसर से प्रभात रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सौरभ जोरावल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और अन्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रभात रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और अपने निर्धारित स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर बिहार की परंपरा, शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश लिखे थे। रैली मार्ग में देशभक्ति और जागरूकता से संबंधित नारे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित रैली के समापन के बाद समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और छात्रों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर डीएम सौरभ जोरावल ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने हर व्यक्ति से पौधारोपण करने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार दिवस के मौके पर पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात रैली भी इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और बिहार की समृद्ध संस्कृति एवं विकास की दिशा में उन्हें जोड़ना है। शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम होगा आयोजित उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में कई सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तैयारी पूरी कर ली गई है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों में एकजुटता की भावना मजबूत होती है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version