Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी पुलिस ने नाबालिग अपहरण कांड का किया खुलासा:पीड़िता को दिल्ली से पकड़ा, आरोपी युवक अरेस्ट


मोतिहारी पुलिस ने पिपरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक नाबालिग लड़की के अपहरण कांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने अपहृत लड़की को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम दोनों को लेकर मोतिहारी वापस आ रही है। जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना में कांड संख्या 92/26 के तहत नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। नाबालिग नांगलोई के प्रेमनगर कॉलोनी से बरामद जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की दिल्ली के नांगलोई प्रेमनगर कॉलोनी में मौजूद है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। छापेमारी के दौरान, पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने वाले आरोपी जितेंद्र राम को भी गिरफ्तार किया गया। जितेंद्र राम उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के उंजी गांव का निवासी है। पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया फिर लेकर फरार पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कई वर्षों से पिपरा थाना क्षेत्र के हरदियाबाद गांव में पीड़िता के घर के पीछे एक एस्बेस्टस के मकान में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। इसी दौरान उसने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उसे लेकर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है, जबकि आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles