मोतिहारी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की। यह कार्रवाई रुलही मन नदी क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं। जिले में बालू माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। दिन के उजाले में ही सफेद बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी था, जिससे माफियाओं में पुलिस या विभाग का कोई डर नहीं दिख रहा था। JCB और ट्रैक्टर किए जब्त इस कार्रवाई से पहले, खनन पदाधिकारी विकास कुमार ने भी एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया था। इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुलही मन में छापेमारी कर एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त किए। इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गुजरने वाली तियर और रुलही मन नदियों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल अधिकारियों की कथित मिलीभगत से संचालित हो रहा है। उनका कहना है कि जब-जब मीडिया में खबरें प्रकाशित होती हैं, तब-तब प्रशासन सक्रिय होकर औपचारिक कार्रवाई करता है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से वही स्थिति बन जाती है। अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। वे जानना चाहते हैं कि क्या इस बार प्रशासन की यह कार्रवाई स्थायी रूप लेगी या फिर पहले की तरह कुछ वाहनों की जब्ती के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। लगातार सख्त कदम उठाए जाने पर ही अवैध खनन पर रोक लग सकती है।
मोतिहारी में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई तेज:पुलिस ने जेसीबी समेत तीन वाहन किए जब्त, लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें