मोतिहारी में पूर्व पैक्स अध्यक्ष का डांस वीडियो वायरल:शराब का बोतल हाथ में लेकर हिंदी गानों पर झूमे, थानाध्यक्ष बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई

Date:


मोतिहारी में शराबबंदी कानून के बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष का शराब की बोतल के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह अपने साथियों के साथ हिंदी गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। उनके हाथ में शराब की बोतल साफ नजर आ रही है। वीडियो में कुछ अन्य लोग भी शराब की बोतलें लिए हुए हैं। यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। होली के अवसर पर चन्नू साह अपने कुछ साथियों के साथ जश्न मना रहे थे। इसी दौरान शराब से जुड़ा गाना बजने पर उन्होंने बोतल हाथ में लेकर डांस करना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया। वायरल वीडियो में 7 लोग नजर आ रहे है। जिसमें तीन युवक एक-दूसरे को पकड़कर डांस कर रहे, तो वहीं 2 लोग जमीन पर बैठकर डांस कर रहे। इसके अलावा एक शख्स चेयर पर बैठकर झूमता दिख रहा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि जब आम नागरिकों पर शराब से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई होती है, तो सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के ऐसे कृत्यों की भी जांच होनी चाहिए। शराब पार्टी का विजुअल…. चन्नू साह का मोबाइल फोन बंद इस मामले पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। गौरतलब है कि यह वीडियो उसी तालिमपुर पंचायत का है, जहां से पुलिस ने हाल ही में पीछा कर शराब की 25 कार्टून जब्त की थी। जांच के बाद होगी कार्रवाई मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में भी आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp