Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में बारात विवाद के बाद घर पर हमला:गाड़ी में बैठने को लेकर हुई थी बहस, लाठी-डंडों से मारपीट


मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह विवाद बाद में एक घर पर हमले और मारपीट में बदल गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बेदीबन मधुबन चाप चौक के पास हुई। दो दिन पहले गांव से एक बारात जा रही थी, तभी गाड़ी में बैठने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हुई। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे टांके लगवाने पड़े। हमलावरों ने लाठी-डंडों से लोगों के साथ मारपीट की घायल युवक ने इस मामले में पिपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने समर्थकों के साथ नैनावती देवी के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर हंगामा किया और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने भी थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं, जिनमें पंचायत चुनाव के कारण वर्चस्व स्थापित करने की बात भी शामिल है। पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles