![]()
मोतिहारी में सोमवार की देर रात 2.30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें STF ने दो बदमाशों को मार गिराया, वही एक जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में हुई है। फिलहाल, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। मारे गए अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे है। दोनों चकिया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों पर आम्स एक्ट के तहत केस दर्ज था।
देर रात फोन कर कहा- गुंडई हम दिखाएंगे चकिया थाने के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर बदमाशों ने धमकी दी। नेपाल के नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना नाम बताते हुए कहा, ‘यह क्या चल रहा है सर… न्यूज में देखे है कि पुलिस अपराधी के मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, पता है अगला न्यूज क्या होगा सर? अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दस से पन्द्रह पुलिस कर्मियों की हुई मौत, अपराधी फरार. गुंडई क्या होता है आपको और पूरे शहर को दिखा देंगे!’ इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल की लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों के ठिकाने का पता लगाया। इसी दौरान STF की टीम भी मौके पर पहुंची। अपराधियों की घेराबंदी शुरू की गई। इसी बीच अपराधियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी ढेर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 अपराधी को गोली लगी, जिससे उन दोनों की भी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसके अन्य साथियों के फरार होने की भी आशंका जताई जा रही है। एनकाउंटर के बाद DIG से लेकर SP तक मौके पर पहुंचे हैं और ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है और फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में STF जवान शहीद इस मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की शहादत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मुठभेड़ के बाद पूरे चकिया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है ताकि फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
मोतिहारी में मुठभेड़, 2 अपराधी ढेर, एक जवान शहीद:देर रात SHO को फोन कर धमकाया- गुंडई क्या होती है पूरे शहर को दिखाएंगे


![‘Vaibhav Suryavanshi is a superstar in the making’ – Sam Billings lauds the youngster who impressed him [Exclusive]](https://dailyupdates.news/wp-content/uploads/2026/03/1773660308882_Sam-Billings-6.jpeg)