Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घर से 400 मीटर दूर,परिजन बोले-हत्या हुई, महिला संग फोटो वायरल


मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार वार्ड 07 में 24 वर्षीय युवक अजय कुमार पटेल का शव फंदे से लटका मिला है। शव घर से कुछ दूरी पर एक झोपड़ी के पास पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और उनका दावा है कि मृतक का प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर एक झोपड़ी के पास पेड़ से शव लटका देखा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने आत्महत्या के बजाय हत्या बताए परिजनों के अनुसार, अजय कुमार पटेल का शव घर से लगभग 400 मीटर दूर एक घास की झोपड़ी के पास पेड़ से लटका हुआ था। ग्रामीणों में इसे आत्महत्या के बजाय हत्या बताए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। बताया जा रहा है कि मृतक का गांव की एक महिला के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद महिला के पति ने अजय को धमकी दी थी। इस घटना को अब उसी धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक परिवार में सबसे बड़ा था मृतक अजय कुमार पटेल अपने परिवार में सबसे बड़े थे। उनके पिता का नाम ध्रुव पटेल है। परिवार में दो भाई और चार बहनें हैं, जिनमें से तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उनका छोटा भाई राजकुमार गोरखपुर के एक होटल में कार्यरत है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फंदे से लटके युवक का शव बरामद किया गया है। जिस महिला के साथ मृतक की फोटो वायरल हुई थी, उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या। डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles