Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में युवक की पिटाई का VIDEO वायरल:मोबाइल चोरी के आरोप में दो पिटाई करने वाले युवक अरेस्ट


मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवक की पहचान मधुबन डीह गांव निवासी मुन्ना महतो के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तीन से चार लोगों ने युवक से मारपीट की वायरल वीडियो में तीन से चार लोग एक युवक को घेरकर मारपीट करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने धर्मेंद्र कुमार को मधुबन थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पीछे से जबरन कार में बैठाया था। इसके बाद उसे मधुबन डिग्री कॉलेज के पीछे ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि आरोपियों का मोबाइल करीब सात-आठ महीने पहले चोरी हो गया था। हालांकि, इस मामले में उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। आरोपियों को शक था कि धर्मेंद्र ने ही उनका मोबाइल चुराया है। कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करने बाहर रहता है और कुछ दिन पहले ही घर आया था। घटना वाले दिन वह मिडिल स्कूल के पास घूम रहा था, तभी कुछ लोग उसे जबरन कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए। धर्मेंद्र ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसने किसी का मोबाइल नहीं लिया है, लेकिन आरोपियों ने उसकी बात नहीं सुनी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी गई थी। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़ित युवक से बातचीत के बाद उसके आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles