Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में युवा कांग्रेस चुनाव, सदस्यता अभियान शुरू:युवाओं से संगठन से जुड़ने की अपील, डिजिटल प्रक्रिया से होगी वोटिंग


मोतिहारी के प्रजापति आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मोतिहारी और गोविंदगंज जिला क्षेत्र के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर (ZRO) मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विक्की कुमार ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस का यह संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, लोकतांत्रिक और डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया ‘विद आईवाईसी’ (WITH IYC) प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन आयोजित होगी, जिससे अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से इस अभियान से जुड़कर युवा कांग्रेस के सदस्य बनने और संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। चुनावी प्रक्रिया के तहत होगा पदों का चयन विक्की कुमार ने आगे जानकारी दी कि इस चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों का चयन लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान एक माह तक चलेगा, जिसका लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर जमीनी स्तर पर इसे मजबूत करना है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस देश का एकमात्र ऐसा युवा राजनीतिक संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का अवसर सीधे चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से मिलता है। उन्होंने जिले के युवाओं से बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौरभ कुमार, विजय यादव, मनीष कुशवाहा, मोहम्मद इकराम, उमर अंसारी, आमिर जावेद, अखिलेश यादव, सन्नी कुमार, निशिकांत सिंह, समीर आलम, भुवन कुमार यादव और ऋषि रंजन कुमार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles