Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में वायरल हर्ष फायरिंग VIDEO की सच्चाई:विधायक फ़ैसल रहमान की मौजूदगी में चली थी एयर गन, पुलिस जांच में खुलासा


मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के एक वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि वीडियो में दिख रहा हथियार कोई अवैध आग्नेयास्त्र नहीं, बल्कि एक एयर गन था। इस वीडियो में विधायक फ़ैसल रहमान की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग के आरोप लगे थे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक विधायक फ़ैसल रहमान की उपस्थिति में फायरिंग करता दिख रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया था। पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने एयर गन को जब्त कर लिया
जांच के क्रम में शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव पहुंची। वहां मुन्ना सिंह के घर पर छापेमारी कर वीडियो में दिख रहे हथियार की जांच की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि वह हथियार एक एयर गन था। पुलिस ने एयर गन को जब्त कर लिया और मुन्ना सिंह को पूछताछ के लिए थाने लाई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बांड पर छोड़ दिया गया। यह वीडियो शिकारगंज थाना क्षेत्र के कठमलिया गांव का बताया जा रहा है। 10 मई 2026 को ए. रहमान चम्पारणी के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें ढाका विधायक फ़ैसल रहमान भी शामिल हुए थे। इसी दौरान टेंट व्यवसायी मुन्ना सिंह ने एयर गन से फायरिंग की थी, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो या सूचना को बिना सत्यापन के वायरल न करें
इस मामले पर विधायक फ़ैसल रहमान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि खराब करना है। विधायक ने स्पष्ट किया कि विरोधियों को उन्हें बदनाम करने के बजाय ढाका क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब मामला काफी हद तक स्पष्ट हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या सूचना को बिना सत्यापन के वायरल न करें, ताकि अफवाहों से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles