Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत:दहेज में 1 लाख और सोने की चेन की मांग का आरोप, ससुराल वाले फरार, पुलिस जांच में जुटी


मोतिहारी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बबलू साहनी की 20 वर्षीय पत्नी निर्मला कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सोने की सिकरी (चेन) की मांग
मृतका के पिता धुरेन्द्र साहनी, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 6 जून 2025 को संजय साहनी के दूसरे पुत्र बबलू साहनी से की थी। शादी के समय तय सामान भी दिया गया था। हालांकि, शादी के करीब दो महीने बाद से ही ससुराल वाले घर बनवाने के लिए एक लाख रुपये और सोने की सिकरी (चेन) की मांग करने लगे। पिता के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर निर्मला को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने बताया कि मौत से पहले निर्मला कुमारी ने अपनी भाभी को फोन कर बताया था कि घर वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। बातचीत के दौरान ही फोन कट गया और उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला
शाम को परिजनों को फोन कर बताया गया कि निर्मला की तबीयत खराब है और वे जल्दी आ जाएं। जब मायके वाले वहां पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। बाद में उन्हें पता चला कि शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles