Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में 13.50 लाख के मादक पदार्थ जब्त:नेपाल से लाई गई अफीम, गांजा, चरस के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार


मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से लाई गई अफीम, गांजा और चरस के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरेया पांडे टोला में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं नेपाल से मादक पदार्थ लाकर जिले के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थीं। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 13.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पहले पकड़े गए तस्करों से मिली थी अहम जानकारी मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को पहले चरण में नेपाल से लाए गए मादक पदार्थों के साथ कुछ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। इसी आधार पर गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सेरहा पांडे टोला स्थित जितेंद्र साहनी के घर पर छापेमारी की योजना बनाई गई। छापेमारी में चार महिलाएं पकड़ी गईं एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर जितेंद्र साहनी के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं को अलग-अलग मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को अफीम, गांजा और चरस बरामद हुआ। नेपाल से लाकर करती थीं सप्लाई पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि वे नेपाल से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर उसकी खरीद-बिक्री करती थीं। पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई कि तस्कर नेपाल से बड़ी खेप मंगाकर इलाके में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। तस्करी नेटवर्क की कड़ी तलाश रही पुलिस एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि मादक पदार्थों की सप्लाई कहां से होती थी और इसे किन इलाकों में भेजा जाना था। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles