![]()
मोतिहारी पुलिस ने चोरी के मोबाइल की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 59 चोरी के मोबाइल के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 पुरुष और 2 नेपाली महिलाएं शामिल हैं। चकिया डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मेहसी थानाध्यक्ष शानू गौरव को सूचना मिली थी कि एक सफेद KIA SONET कार मुजफ्फरपुर से मोतिहारी होते हुए NH-27 के रास्ते नेपाल जाने वाली है। इसमें चोरी के मोबाइल थे। कार से 59 मोबाइल फोन बरामद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मेहसी थानाध्यक्ष शानू गौरव के नेतृत्व में दामोदरपुर कट, NH-27 पर चेकिंग की गई। पुलिस ने कार को रोका और तलाशी में 59 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने तुरंत मोबाइल और कार जब्त कर ली। कार में सवार सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह भारत से मोबाइल चोरी कर नेपाल में बेचता था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
मोतिहारी में 59 चोरी के मोबाइल के साथ 5 गिरफ्तार:3 पुरुष और 2 नेपाली महिलाएं शामिल, नेपाल ले जाने की थी तैयारी

