Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी- 65 किमी पैदल चले 3 लाख से ज्यादा कांवरिए:गंडक से जल भरकर अरेराज पहुंचे; जगह-जगह लगे सेवा शिविर, डाक कांवरियों का स्वागत


मोतिहारी में अनंत चतुर्दशी के मौके पर बुधवार को अरेराज स्थित प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। पताही प्रखंड की देवपुर पंचायत के बेलवा संगम घाट से श्रद्धालुओं ने गंडक नदी का जल भरा। इसके बाद करीब 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अरेराज पहुंचे और बाबा सोमेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा इलाका भगवा रंग में रंगा दिखा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा। देवपुर संगम घाट से 3 लाख से ज्यादा कांवरियों ने भरा जल जानकारी के अनुसार, देवपुर संगम घाट से करीब तीन लाख से ज्यादा कांवरियों ने जल भरा। ये कांवरिए अरेराज सहित जिले के दूसरे शिवालयों की ओर रवाना हुए। इनमें बड़ी संख्या में डाक कांवरिए भी शामिल थे। 65 किमी रास्ते में जगह-जगह लगाए सेवा शिविर डाक कांवरियों की सेवा के लिए देवपुर संगम घाट से अरेराज तक कई जगहों पर शिवभक्तों और सामाजिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाए थे। इन शिविरों में कांवरियों के लिए पानी, शरबत, फल, भोजन और दूसरी जरूरी सुविधाएं दी गईं। मोतिहारी शहर में भी सड़क पर उतरे लोग मोतिहारी शहर में भी श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों के लोग सड़क पर उतरकर डाक कांवरियों की सेवा करते दिखे। जगह-जगह कांवरियों का स्वागत किया गया। कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। रास्ते में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात शहर से लेकर अरेराज तक मुख्य रास्तों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। प्रशासन की ओर से भीड़ और आवागमन पर नजर रखी गई। मेडिकल कैंप में कांवरियों को मिला इलाज कांवरियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रास्ते में मेडिकल कैंप भी लगाए गए थे। डॉक्टरों की टीम ने जरूरतमंद श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा सोमेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles