Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोबाइल चार्जिंग विवाद में दो भाइयों को पीटकर किया घायल

मोबाइल चार्जिंग विवाद में दो भाइयों को पीटकर किया घायल

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नारडीह के समीप सड़क किनारे जड़ी-बूटी बेचने वाले दो भाइयों को बीते मंगलवार की देर शाम कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल भाइयों की पहचान उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी मंगल सिंह और सूरज सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों भाई कई वर्षों से नारडीह के पास अस्थायी झोपड़ी बनाकर जड़ी-बूटी बेचकर जीवन यापन करते हैं. घायलों के अनुसार वे पास की एक चाय दुकान पर अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन चार्ज किया करते थे, जिसके बदले दुकानदार 10 रुपये लेता था. मंगलवार को भी उन्होंने मोबाइल चार्जिंग के लिए दिया था. कुछ देर बाद जब वे मोबाइल लेने पहुंचे तो दुकानदार ने मोबाइल नहीं होने की बात कही. इस पर दोनों भाइयों ने कहा कि जब चार्जिंग का पैसा लिया जाता है तो मोबाइल की जिम्मेदारी भी बनती है. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही.

The post मोबाइल चार्जिंग विवाद में दो भाइयों को पीटकर किया घायल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles