Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार:अंतर-जिला गिरोह के सभी हैं सदस्य, ताला तोड़कर कीमती सामान ले गए थे


मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक अंतर-जिला चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह मुजफ्फरपुर समेत आसपास के कई जिलों में सक्रिय था और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात कांटी थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार में एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कई कीमती मोबाइल और अन्य सामान चुरा लिए थे। दुकानदार राजीव कुमार पांडे के बयान पर कांटी थाने में FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय जानकारी जुटाई। इन सुरागों के आधार पर पुलिस की एक टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गोलू कुमार, समीर कुमार, सूरज कुमार और भूवन तिवारी के रूप में हुई है। ये सभी सरैया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। अपराधियों का अंतर-जिला गिरोह है डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का अंतर-जिला गिरोह है। यह गिरोह मुजफ्फरपुर के अलावा सीमावर्ती जिलों में भी चोरी और लूटपाट करता था। पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जांच कर रही है।
गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास डीएसपी पश्चिमी ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से गोलू कुमार और सूरज कुमार शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले से ही मुजफ्फरपुर, शिवहर और मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिलों के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि कांटी से चोरी किए गए मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी की जा सके और इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी बेनकाब किया जा सके। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles