Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मौसमवाणी: आज रांची समेत राज्य के 11 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट


दो दिनों तक हुई बारिश से मिली राहत के बाद रविवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 4.2 डिग्री बढ़ा है। हालांकि बीते दो दिनों की बारिश के कारण तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट आई थी। राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में सर्वाधिक 39.4 मिमी बारिश हुई। रांची में भी 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही एक जून को राज्य के कई जिलों में मौसम फिर करवट ले सकता है। धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिलों के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles