Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

यात्री बस पलटने से 8 लोग घायल:भिट्ठामोड़ बॉर्डर से सीतामढ़ी आ रही थी गाड़ी, स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला बाहर


सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह हादसा गोपालपुर रामबाग 227 के पास हुआ। बस भिट्ठामोड़ बॉर्डर से यात्रियों को लेकर सीतामढ़ी बस स्टैंड जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। बस पलटने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में करीब 7 से 8 यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटाकर आवागमन सामान्य कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles