Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवक की हत्या, गोली लगने से पटना में तैनात दारोगा घायल

युवक की हत्या, गोली लगने से पटना में तैनात दारोगा घायल

बहादुरपुर (दरभंगा) से पुरुषोतम कुमार की रिपोर्ट

Darbhanga Crime: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार सुबह आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. घटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि गोली लगने से पटना जिला बल में तैनात एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: आपसी रंजिश में चाचा ने चाकू गोदकर भतीजे की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

एक पक्ष के युवक की मौत, दूसरे पक्ष का दारोगा घायल

मृतक की पहचान ओझौल निवासी दिलीप सहनी के 30 वर्षीय पुत्र सुनील सहनी के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान गांव के मो. इलियास के पुत्र मो. मोबिन के रूप में हुई है, जो पटना जिला बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. गोली उनके पेट में लगी है और उनका इलाज लहेरियासराय के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और खून से सना फरसा बरामद किया है. एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है.

मरकरी लाइट पर गोली चलाने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुनील सहनी अपने कुछ साथियों के साथ ओझौल स्थित अखाड़ा के इमामबाड़ा के पास पहुंचा और कथित रूप से पिस्टल से मरकरी लाइट पर गोली चला दी. उसी समय नमाज पढ़कर लौट रहे मो. मोबिन ने इसका विरोध किया. आरोप है कि इसी दौरान सुनील ने मो. मोबिन के पेट में गोली मार दी.

गोली चलने के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और सुनील सहनी को घेरकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: अश्लील गाने का विरोध करना पड़ा भारी, युवक की हत्या का आरोप

एसएसपी बोले- सभी पहलुओं की हो रही जांच

घटनास्थल पर डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार और एसडीपीओ राजीव कुमार ने पहुंचकर जांच की.

एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है. मृतक सुनील सहनी के पिता दिलीप सहनी का फर्द बयान दर्ज किया गया है और प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतक सुनील सहनी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं.

गांव में पुलिस कैंप, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आरोपितों की पहचान व आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles