Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवक के सिर में गोली मारकर हत्या:सीवान में घर के बाहर हमलावरों ने की फायरिंग, शराब बिक्री के वर्चस्व को लेकर विवाद


सीवान में शनिवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। घटना नवतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव की है। मृतक की पहचान नसरुल्लाह अंसारी के बेटे बुलेट अंसारी(23) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि करीब दो दर्जन हथियारबंद हमलावर अचानक बुलेट अंसारी के घर के समीप पहुंचे और हमला बोल दिया। शोर सुनकर उसके पिता नसरुल्लाह अंसारी मौके पर पहुंचे तभी अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सीधे बुलेट के सिर में जा लगी जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। पिता किसी तरह बाल-बाल बच गए जबकि हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोरखपुर पहुंचने से पहले गई जान घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल बुलेट को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि हमलावर अवैध शराब कारोबार से जुड़े हुए हैं और उन्हीं लोगों ने उनके बेटे को गोली मारी है। शराब बिक्री के वर्चस्व को लेकर विवाद हालांकि उन्होंने किसी पुराने विवाद से इनकार किया। वहीं स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतक और हमलावर दोनों शराब कारोबार से जुड़े थे तथा इलाके में शराब बिक्री के वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में करीब दर्जनभर राउंड फायरिंग हुई जिसमें बुलेट की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे जबकि नवतन थाना प्रभारी जितमोहन कुमार ने बताया कि कुछ हमलावरों की पहचान की गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन सबसे बड़ा बात यह है कि नवतन थाना क्षेत्र में आखिर अवैध शराब का इतना बड़ा नेटवर्क किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है? शराब माफिया खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं और पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ बयानबाजी करती नजर आ रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles