युवक को घसीट कर शरारती तत्वों ने पीटा:पटना में सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, स्कूटी से उठाकर ले गए थे आरोपी

Date:

युवक को घसीट कर शरारती तत्वों ने पीटा:पटना में सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, स्कूटी से उठाकर ले गए थे आरोपी
पटना के शास्त्री नगर थाना अंतर्गत राजा बाजार पिलर नंबर 49 चौधरी होटल गली में मारपीट की घटना सामने आई है। युवक की पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई है, जो पहले इसी मोहल्ले में रेंट के मकान में रहता था। राकेश ने बताया कि वह गली में खड़ा था। इसी बीच कुछ युवक आए और उसको जबरन स्कूटी पर बैठकर ले जाने लगे। इस बात का विरोध उसने किया तो मारपीट कर घसीटते हुए लेकर चले गए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने भी उन युवकों को समझने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। मां जोर-जोर से रोने लगी बाद में राकेश की मां रोते चिल्लाते मोहल्ले में स्थित देवी स्थान पर पहुंची। वहां अपना सिर पटक पटककर बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना करने लगी। रोते बिलखते देख मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने डायल 112 को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद देवी स्थान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया। इससे आरोपियों की पहचान हुई और समय रहते पुलिस ने राकेश कुमार को बरामद कर लिया। सिर और मुंह में लगी है चोट राकेश के सिर और मुंह में चोट लगी है। उसने पुलिस के सामने कुछ युवकों के नाम बताएं हैं, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस की ओर से उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस विवाद की वजह जानने में लगी है। छानबीन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

BAFTA Awards 2026: Leonardo DiCaprio, Alia Bhatt and More Arrive in Style

The British Academy of Film and Television Arts Awards...

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण शुरू

भास्कर न्यूज|लोहरदगा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान...

T20 World Cup 2026: India vs South Africa, Match 43 – Who Said What?

India lost to South Africa by 76 runs in...
Join Us WhatsApp