Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण शुरू

भास्कर न्यूज|लोहरदगा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के बैनर तले 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (ब्यूटी पार्लर प्रबंधन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सौंदर्य सेवाओं से संबंधित तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना बताया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक बिट्स खेस एवं विपिन चंद्र, बैंक ऑफ इंडिया महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, संस्थान के निदेशक सुरेश भगत तथा संकाय सदस्य दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बिट्स खेस ने कहा कि आज हर वर्ग के लोगों में सुंदर दिखने की इच्छा है, जिसके लिए वे उचित मूल्य देने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और अच्छी आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। विपिन चंद्र ने कहा कि सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संस्थान के निदेशक से संपर्क करें। विवेक कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को पुनः सीखने और अपने व्यवसाय की शुरुआत करने का अवसर प्रदान करता है। संस्थान के निदेशक सुरेश भगत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी कौशल, उत्पादों का ज्ञान, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी मानक, व्यावसायिक एवं उद्यमिता कौशल, ब्यूटीशियन कार्य से जुड़े विभिन्न व्यवहारिक पहलू पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि प्रतिभागी आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य प्रारंभ कर सकें। संकाय सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि आज के फैशन युग में कोई भी इस क्षेत्र से अछूता नहीं है। यदि इस क्षेत्र में करियर बनाना है तो इसकी बारीकियों को समझना आवश्यक है। कहा प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles