Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, बोला-ठोक देंगे:चौकी पर लेटकर देता रहा धमकी, सामने कुर्सी पर थानाध्यक्ष शांत बैठे रहे


भोजपुर में एक ने युवक ने पुलिस पर पिस्टल तान दी और पुलिस को उसके सामने शांत बैठी रही। युवक कहता रहा तुमलोगों को ठोक देंगे, पर पुलिस उसे समझाती रही। मौके पर थानाध्यक्ष भी मौजूद थे। वे युवक को समझाते रहे। मामला ज्यादा बढ़ न जाए इसलिए थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को पीछे हटने के लिए भी कहा। थानाध्यक्ष कुर्सी पर बैठे थे और युवक हाथ में हथियार लिए चौकी पर लेटा था। वो लगातार पुलिस के साथ बहस कर रहा था। पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक का हथियार लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, जिसकी जांच के लिए पुलिस उसके पास गई थी। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बलौटी गांव का है। सैप के जवान ने भी राइफल कॉक कर दी थी करीब 20 मिनट तक पुलिस युवक के पास रही। इस दौरान पुलिस ने वीडियो भी बनाया। इस दौरान युवक काफी भड़क गया था। कुछ पुलिस वाले उसकी तरफ आ रहे थे। जिसके बाद युवक चौकी से उठ गया और कहने लगा कि हटो समाने से नहीं तो ठोक देंगे। इस बीच एक सैप के जवान ने अपनी राइफल कॉक कर दी थी, पर थानाध्यक्ष के इशारे पर वो भी शांत हो गया। किसी तरह की अनहोनी न हो जाए पुलिस बिना हथियार जब्त किए और गिरफ्तारी के लौट गई। युवक का इलाज कराएगी पुलिस मामले पर एसडीपीओ जगदीशपुर ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मौके की स्थिति संवेदनशील थी और किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती थी। इसी वजह से पुलिस ने सावधानी बरती। भोजपुर एसपी ने कहा कि युवक मानसिक रूप से बीमार मालूम होता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हालांकि युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही हथियार जब्त किया जा सका। उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए मानसिक आरोग्यशाला, कोइलवर भेजने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।
एनकाउंटर की धमकी दी थी बताया जा रहा कि काशी तिवारी का बेटा भरत तिवारी उर्फ भारत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीर में वो अवैध पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था। इसकी शिकायत भोजपुर एसपी से की गई थी। एसपी के निर्देश पर शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे थे। पुलिस जांच में पता चला युवक पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर बहुत एग्रेसिव पोस्ट कर रहा था। एक पोस्ट में उसने जगदीशपुर के एसडीएम के एनकाउंटर जैसी आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles