मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक युवक ने अपने घर की छत पर चढ़कर खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी दी। यह घटना हाई कोर्ट के आदेश पर चल रहे अभियान के दौरान हुई। यह घटना तुरकौलिया चौक के पास हुई, जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) की भूमि पर 15 से अधिक लोगों ने लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा था। इस मामले में उच्च न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद न्यायालय ने संबंधित भूमि को खाली कराने का आदेश दिया था। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए….. अब जानिए पूरी घटना… CO जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तुरकौलिया के अंचलाधिकारी (CO) संतोष कुमार पुलिस बल और JCB मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई शुरू होते ही कथित तौर पर ग्रामीण चिकित्सक डी. आलम नामक एक युवक ने अपने घर का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़ गया। वह अपने साथ पेट्रोल का गैलन लेकर आया था और उसने तुरंत अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया। युवक ने प्रशासन को चुनौती देते हुए और मकान तोड़े जाने पर आत्मदाह करने की धमकी दी। उसने अपने मकान के बदले मुआवजे की भी मांग की। सुरक्षित रूप से नीचे उतारने में सफल रही टीम इस स्थिति को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम छत पर पहुंची और युवक को शांत कर सुरक्षित रूप से नीचे उतारने में सफल रही। इससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। CO संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों के लिए मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश पर की जा रही है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। हालांकि, अचानक हुई बारिश के कारण अतिक्रमण हटाने का काम फिलहाल रोक दिया गया है, जिसे बुधवार को फिर से शुरू किया जाएगा। सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति इस कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने पेट्रोल डालकर सुसाइड की धमकी दी:मोतिहारी में अतिक्रमण हटाते समय हंगामा, मकान के बदले मुआवजे की मांग