Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रक्तदान कर गरीब मरीज की जान बचाई, दिया नया संदेश


भास्करन्यूज | गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर रक्तदान कर गढ़वा निवासी धीरज गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की। उनकी तत्परता से न केवल एक गरीब मरीज की जान बच सकी। बल्कि रक्तदान के प्रति समाज को भी प्रेरणादायी संदेश मिला। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में भर्ती एक अत्यंत गरीब मरीज की तबीयत अचानक गंभीर हो गई थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद तत्काल रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई। मरीज के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ब्लड की व्यवस्था करने में असमर्थ थे। ऐसे में परिवार के लोग काफी परेशान थे और हरसंभव प्रयास के बावजूद उन्हें समय पर रक्तदाता नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान मरीज के लिए रक्त की आवश्यकता संबंधी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से गढ़वा निवासी धीरज गुप्ता तक पहुंची। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना किसी विलंब के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles