भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी के पगारबाद गांव में रविवार को रजवार समाज सुधार समिति की बैठक हुई। इसमें समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही समाज के समग्र विकास और संवर्धन के लिए सार्थक प्रयास करने की अपील की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के समुचित विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक पहल के साथ युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है। इसके लिए समाज के सक्षम और शिक्षित लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी। साथ ही समाज के विकास के लिए सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक संवर्धन और संरक्षण के लिए लोगों में राजनीतिक चेतना भी जागृत करनी होगी। मौके पर रजवार समाज सुधार समिति के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष रजवार, भोला रजवार, अर्जुन रजवार, गणेश रजवार, गौउर रजवार, जगन्नाथ रजवार, लालमोहन रजवार, शांतिराम रजवार आदि मौजूद थे।
