बोकारो | रणविजय कॉलेज, सेक्टर-12 में मंगलवार को समाज हित कल्याण समिति व गेटवेल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज के व्याख्याताओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया।शिविर में डॉ. आईडी राय व डॉ. संजय चौधरी की टीम ने नेत्र जांच, ब्लड शुगर, बीपी सहित अन्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सीय सलाह भी दी। समिति के अध्यक्ष श्याम मोहन व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज सिंह ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गेटवेल अस्पताल के संचालक पूर्णेंदु सिंह, समिति की सचिव सीमा मिश्रा, समीर सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह, छवि मोहन, रंजू सिंह आदि उपस्थित रहे।
रणविजय कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर