Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रसोई गैस के िलए महिलाएं लगा रहीं एजेंसी के चक्कर, एक ही जवाब- कल मिलेगी


भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह जिले में रसोई गैस की आपूर्ति में अनियमितता के कारण लोग परेशान हैं। झारखंड इंडेन गैस, सिहोडीह और बरमसिया गोदामों की चक्कर लगाकर भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है। लोग सुबह 9 बजे से लेकर दो-तीन किलोमीटर दूर स्थित गोदामों पर गैस लेने के लिए टेंपो या स्कूटी से जाते हैं, लेकिन गैस नहीं मिलने पर शाम को निराश होकर घर लौटते हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस नहीं मिलने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। मुस्लिम महिलाएं रोजा के साथ अन्य घरेलू काम में कठिनाई महसूस कर रही हैं। शहर की मुन्नी देवी, चैताडीह की सकिना खातून और जुलैखा खातून ने बताया कि 13 मार्च को मोबाइल पर गैस मिलने का मैसेज आया, लेकिन जब वे गोदाम पहुंचीं तो संचालक ने कहा कि गैस अभी नहीं आई है और अगले दिन आएगी। 14 मार्च को भी कई उपभोक्ताओं ने सुबह गोदाम का रुख किया, लेकिन गैस गोदाम पर नहीं पहुंची। वहीं,झारखंड इंडेन गैस सिहोडीह के संचालक इंद्र नारायण वर्मा का कहना है कि एजेंसी से जुड़े 16 हजार उपभोक्ता हैं और प्रतिदिन केवल एक ट्रक गैस सिलेंडर की खपत हो रही है। गोदाम में दो दिन में एक ही ट्रक गैस सिलेंडर आती है, इसलिए वितरण में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें गैस नहीं मिलेगी, तब तक उपभोक्ताओं को वितरण करना संभव नहीं है। संचालक ने उपभोक्ताओं के आरोपों को असत्य बताया और कहा कि गोदाम में गैस उपलब्ध होते ही वितरण किया जाएगा। इस बीच जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इंडेन गैस संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को सरकार के निर्देशानुसार समय पर गैस वितरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेताया कि अगर कोई एजेंसी संचालक गैस का काला बाजारी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles