Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रहुई अस्पताल में दवा काउंटर पर मिलीं बीयर कैन:सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध हरकत, पुलिस जांच में जुटी


रहुई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा काउंटर के पास 11 खाली बीयर कैन मिलने से अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार सत्यम ने रहुई थाने में शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स काले रंग की पॉलीथिन लेकर अस्पताल के मुख्य गेट से ओपीडी की तरफ आता दिखा। इसके बाद वह पॉलीथिन को दवा काउंटर पर रखकर चला गया। बाद में पॉलीथिन की जांच की गई, तो उसमें 11 खाली बीयर कैन मिलीं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार सत्यम ने बताया कि इस मामले में रहुई थाना और पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि अस्पताल को बदनाम करने के लिए परिसर में बीयर की खाली कैन रखी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल की दक्षिणी बाउंड्री के पास पांच खाली अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली थीं। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मामले में शिकायत मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस शख्स की पहचान की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles