Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची के पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा, मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता रहेंगे तैनात


रांची| झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 जून को रांची जिले के पांच उप-केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। परीक्षा की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की। सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा उड़नदस्ता दल भी लगातार निरीक्षण करेगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर चिकित्सा सहायता, पेयजल, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान पारदर्शी और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने कहा कि यह परीक्षा राज्य के हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। इसलिए सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles