रांची। रोज सोसाइटी ऑफ रांची की ओर से 15 मार्च 2026 को रांची क्लब हॉल में 103वां बसंत गुलाब शो आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गुलाब की विभिन्न किस्मों और रंगों के फूलों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही शिल्प, पेंटिंग, फोटोग्राफी और गुलाब सजावट से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ फूल को “किंग ऑफ द शो” और दूसरे सर्वश्रेष्ठ फूल को “क्वीन ऑफ द शो” का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सर्वश्रेष्ठ फ्लोरिबुंडा गुलाब को “प्रिंस ऑफ द शो” और सर्वश्रेष्ठ मिनिएचर गुलाब को “प्रिंसेस ऑफ द शो” से सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष गणेश मुंजाल और कोषाध्यक्ष हेजल डेविस ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य रांची की जलवायु के अनुकूल गुलाब की विभिन्न प्रजातियों को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी आम लोगों के लिए निःशुल्क रहेगी।
रांची क्लब में 15 मार्च को 103वां बसंत गुलाब शो
Date:




