Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में किराना दुकानदार की संदिग्ध हालत में मौत:दोस्त के घर के बाहर मिली लाश, भाई ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप


भोजपुर में किराना दुकानदार का शव मिला है। दोस्त पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पीठ और सिर पर जख्म के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान इचरी सलेमपुर गांव निवासी ददन प्रसाद के पुत्र श्रीराम प्रसाद(40) के तौर पर हुई है। घटना धोबहा थाना क्षेत्र की है। मृतक के भाई मुन्ना प्रसाद ने बताया कि गांव में ही किराना दुकान चलाते थे। घर से बाजार घूमने निकले थे, रास्ता में उनके दोस्त अनिल ठाकुर मिले, उन्हें अपने घर ले गए। जहां पर उन लोगों ने खाया पिया। इसके बाद उसी के घर में सो गए। काफी देर तक नहीं लौटने पर मेरा भतीजा अनिल ठाकुर के घर पहुंचा। मेरे भतीजे ने कहा कि मैं अपने पिता को लेकर जा रहा हूं, इस पर अनिल ने कहा कि यहीं सो रहे हैं तो रहने दो, तुम जाओ। इसके बाद वो वापस अपने घर चला आया। कुछ देर बाद अनिल घर के आगे दरवाजे पर मृत अवस्था में मिले। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। दोस्त ने ही गला दबाकर मेरे भाई को मारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी तक परिजनों ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।
घर में मचा कोहराम मृतक आठ भाई-बहन में पांचवें नंबर पर था। परिवार में पत्नी भारती देवी, दो पुत्र भोला कुमार और युवराज कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी-बच्चों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles