हिन्दी साहित्य व कला परिषद् लोहरदगा की बैठक मदन मोहन पांडेय की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। बैठक में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए और अपना विचार रखे। विचार के उपरांत सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। हिंदी साहित्य व कला परिषद् को जीवंत रखा जाए। इसके लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष मदन मोहन पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश लाल, सचिव अजय कुमार मित्तल व पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष नवनीत गौर, मोहन दुबे, मंजू सोनी, सह सचिव रामबिलास सिंह, रामचंद्र प्रसाद गिरी, दुर्गा प्रसाद सोनी, संगीता मित्तल, कोषाध्यक्ष मुरली प्रसाद अग्रवाल को बनाया गया। मीडिया प्रभारी दीपक मुखर्जी व आनंद सोनी, संगठन सचिव दीपक अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी वीके बालान्जिंनप्पा, अशोक कांस्यकर, धनेश महतो, विनय केशरी एवम् दीपक अग्रवाल का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया सर्वसम्मति से पारित की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मंजूरमती उच्च विद्यालय, नवाड़ीपाड़ा में तुलसी जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को सूचना उपलब्ध कराकर कविता पाठ और हिंदी साहित्य काव्य पाठ का प्रतियोगिता कराया जाएगा।
