झारखंड में मानसून के प्रवेश के दूसरे ही दिन पूरा राज्य पानी-पानी हो गया। शनिवार को राज्य के 14 जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि नौ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सिमडेगा ऐसा जिला रहा, जहां मानसून नहीं बरसा। इस दौरान ठनका गिरने से राज्य में सात लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा कि छह दिन तक सभी जिलों में 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। ठनका भी गिरेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे ज्यादा 24 एमएम बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के दरिसाई में हुई। वहीं रांची में दोपहर 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे बूंदाबांदी में तब्दील हो गई। इसके बाद शाम छह बजे फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। बादल और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। ठनके से इनलोगों की गई जान आगे क्या…19 जून तक बारिश: 14 जून : राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश-वज्रपात। 15 जून : गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की बारिश 16 जून : हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा को छोड़ अन्य जिलों में अच्छी बारिश {17 जून : गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़कर अन्य शेष हिस्सों में बारिश {18-19 जून : राज्य के कई हिस्सों में बारिश। ठनके से पिठोरिया के काटमकुली में निराशो देवी की मौत हो गई। उधर,गढ़वा के मुकुंदपुर गांव में राम अवतार (65) और सुंडी गांव में रीना देवी (30) की मौत हो गई। चतरा में गीता देवी, कोडरमा के मरकच्चो में अभिनीत कुमार (10), धनवार के घोसकेडीह में अभिजीत राज (10) और जामताड़ा में शोएब अंसारी (10) की जान चली गई। वहीं राजनगर के सांदिरडीह में ठनके से संजय देवगम की मौत हो गई।
रांची भींगी… राज्य में ठनके से 8 की मौत; छह दिन के लिए यलो अलर्ट