Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध:बिरसा चौक में महिलाओं से पुलिस की झड़प, लाठीचार्ज, लोगों ने मांगा पुनर्वास


राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित मामा नगर में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रेलवे की जमीन पर बने मकानों को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का बस्ती के लोगों ने विरोध किया। इस दौरान प्रशासन और महिलाओं के बीच झड़प हो गई। विरोध कर रही महिलाओं की ओर से प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तस्वीरें देखें…. 10 बुलडोजर से मकानों को हटाने की कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की ओर से मंगलवार को भी कार्रवाई की गई। मंगलवार को करीब 10 बुलडोजर मौके पर लगाए गए थे। कार्रवाई शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे रहे। प्रशासनिक टीम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ाई गई, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। कार्रवाई के दौरान कई परिवारों के घर हटाए जाने से उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई। वैकल्पिक जमीन की लोग कर रहे हैं मांग अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रही बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का कहना है कि यहां लोग करीब 20 वर्षों से रह रहे हैं। समिति के अनुसार, यदि सरकार उनके मकानों को तोड़ती है, तो बड़ी संख्या में परिवारों के सामने रहने का संकट पैदा हो जाएगा। समिति और स्थानीय लोगों की मांग है कि मकान तोड़ने से पहले उन्हें वैकल्पिक जमीन दी जाए या पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवारों को बेघर न होना पड़े। 200 से अधिक मकान, घर टूटने पर परिवारों में मायूसी स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिरसा चौक के मामा नगर इलाके में 200 से अधिक मकान बने हुए हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कई परिवारों के सामने सिर छिपाने की जगह का संकट पैदा हो गया है। घर टूटने के बाद कई परिवारों के सदस्य रोते-बिलखते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां रहने वाले परिवारों के लिए बिना वैकल्पिक व्यवस्था के मकान हटाया जाना गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles