Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में आज खुले 9 दुर्गा पूजा पंडालों के पट:14 से 21 अक्टूबर तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 23 पार्किंग स्थल और 144 ड्रॉप गेट


शारदीय नवरात्र की चतुर्थी पर राजधानी रांची में दुर्गोत्सव का उत्साह बढ़ने लगा है। भव्य पूजा पंडाल तैयार हैं। आज से नौ प्रमुख पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही शहर की सड़कों पर मेले जैसा नजारा दिखने लगा। इधर, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड, भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार में, ओसीसी क्लब, बांग्ला स्कूल, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति और श्रीरामलला पूजा समिति, जिला स्कूल, ज्योति संगम, अपर बाजार, त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा, कचहरी में, राजस्थान मित्र मंडल, सेवा सदन रोड, गीतांजलि क्लब, मोरहाबादी में बने पंडाल के पट खोल दिए गए। मेन रोड में आज से ट्रैफिक प्रतिबंध, 23 जगह पार्किंग दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए मेन रोड में बुधवार से दोपहर 3:30 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक निजी वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। गुरुवार से 21 अक्टूबर तक शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी निर्धारित ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक और सुजाता चौक की ओर निजी वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को सुबह 3 से 8 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। भारी वाहनों के प्रवेश का समय सुबह 4 से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। कांके रोड से कचहरी आने वाले छोटे वाहन जाकिर हुसैन पार्क और रेडियम रोड होकर जा सकेंगे। सुजाता चौक से आने वाले निजी वाहन सैनिक मार्केट और चर्च कॉम्प्लेक्स तक ही जा सकेंगे। लालपुर से कोकर जाने वाली सड़क वन-वे रहेगी। शहर में 23 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें सैनिक मार्केट, चर्च कॉम्प्लेक्स, जिला स्कूल, बालकृष्ण स्कूल परिसर, हरमू मैदान, आरएलएसवाई कॉलेज परिसर, न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड, बरियातू मैदान, शहीद मैदान और नागा बाबा खटाल के पास के स्थल शामिल हैं। बाहरी इलाकों में 17 प्रमुख स्थानों पर ड्रॉप गेट रहेंगे, जबकि शहर के अंदर 144 स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। 16 अक्टूबर से पांच रूटों पर मुफ्त सिटी बस सेवा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची नगर निगम 16 अक्टूबर से पांच रूटों पर सिटी बसों का निःशुल्क संचालन करेगा। बसें गोंदलीपोखर, तुपुदाना, कांके, ओरमांझी और पंडरा रोड में रिंग रोड से रांची के बीच चलेंगी। इससे अलग-अलग इलाकों से पूजा पंडालों तक पहुंचना आसान होगा और निजी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। निगम के 10 आश्रयगृहों में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। शहर के सुलभ शौचालय भी 24 घंटे खुले रहेंगे और इनके इस्तेमाल के लिए शुल्क नहीं देना होगा। पूजा के दौरान नगर निगम का कंट्रोल रूम भी चौबीसों घंटे काम करेगा। पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर दर्ज कराई जा सकेंगी। 175 पूजा पंडालों की सफाई में लगेंगे 1200 कर्मी दुर्गा पूजा के दौरान शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम ने 175 पूजा पंडालों में सफाई की जिम्मेदारी 1200 सफाईकर्मियों को सौंपी है। प्रत्येक पंडाल के लिए अलग टीम तैनात की गई है, जो आसपास के क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करेगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने 14 से 21 अक्टूबर तक अनावश्यक रूप से निजी वाहन लेकर नहीं निकलने की सलाह दी है। उन्होंने चारपहिया वाहनों के बजाय दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles